Union Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होगी। करीब 15 दिन के अंतराल के बाद बुलाई गई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर बातचीत होने की संभावना है।
पिछले हफ्ते नहीं हो सकी थी बैठक
प्रधानमंत्री के हालिया विदेश दौरे के कारण पिछले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक नहीं हो सकी थी। इसी वजह से इस बार कैबिनेट की बैठक लगभग 15 दिन के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है।
अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर
बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़े मुद्दों पर सरकार अहम फैसले ले सकती है, जिससे इस क्षेत्र में आगे की रणनीति को गति मिलने की उम्मीद है।
लंबित प्रस्तावों पर भी फैसला संभव
इसके अलावा कई मंत्रालयों से जुड़े लंबित प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। ऐसे में आज की बैठक से कई अहम नीतिगत फैसले सामने आ सकते हैं, जिन पर सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर साफ होगी।
Read More:
PM मोदी 17 जुलाई को अमृतसर से वाराणसी को जोड़ने वाली संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

