HomeBreaking Newsश्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली CEO पद के लिए वेकंसी, 18 जुलाई...

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली CEO पद के लिए वेकंसी, 18 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ईमेल searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजे जाएंगे।

CEO पद के लिए तय की गईं ये योग्यताएं

ट्रस्ट के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी बड़े सरकारी विभाग, सार्वजनिक संस्था, कंपनी या संगठन में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना जरूरी है। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर्स) की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का सनातनी हिंदू होना और नियमित रूप से पूजा-पाठ करना जरूरी है। वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान भी जरूरी होगा। मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

जनरल सेक्रेटरी को करेंगे रिपोर्ट

नियुक्त होने वाला CEO सीधे ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेगा। ट्रस्ट ने बताया है कि चयनित उम्मीदवार का वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएंगी।

तीन सदस्यीय सर्च कमेटी करेगी चयन

CEO के चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय सर्च कमेटी बनाई है। इसमें सेवानिवृत्त जस्टिस प्रदीप कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं। ट्रस्ट के अनुसार, सर्च कमेटी सभी आवेदनों की जांच करेगी, योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और अंतिम चयन के लिए तीन नाम ट्रस्ट को भेजेगी। इसके बाद ट्रस्ट एक उम्मीदवार को राम मंदिर का नया CEO नियुक्त करेगा।

Read More

मोहाली में नियमित किए गए कर्मचारियों को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – योग्यता के आधार पर हो रही भर्ती

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments