रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत और दुनिया के कई देशों में शानदार कारोबार किया था, लेकिन जापान में इसकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। 10 जुलाई को लगभग 80 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन 900 से भी कम दर्शक मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन टॉप-25 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी।
प्रमोशन के बावजूद नहीं जुटे दर्शक
फिल्म की रिलीज से पहले जापान में इसका व्यापक प्रचार किया गया था। इसके बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी कमजोर रहा। जानकारों के मुताबिक, रिलीज के पैमाने को देखते हुए यह ओपनिंग चौंकाने वाली रही। अच्छी उम्मीदों के बावजूद अधिकांश सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही।
दुनियाभर में रही थी बड़ी सफलता
जापान में मिली धीमी शुरुआत फिल्म की वैश्विक सफलता से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और मार्च 2026 में आई इसकी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मिलकर दुनिया भर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी बनी थी।
The roar of #Dhurandhar reaches Japan. ⚔️🔥
Experience it on the big screen from 10.07.2026 only in Japan.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios… pic.twitter.com/zCNcXVc56C— Jio Studios (@jiostudios) July 2, 2026
जापानी बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ी फिल्म?
जापान में पहले ‘आरआरआर’ और ‘साहो’ जैसी भारतीय फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिली थी। वहीं ‘धुरंधर’ की शुरुआत ‘पुष्पा 2’ की तरह धीमी रही, जिसे भी पहले दिन 900 से कम दर्शक मिले थे। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि किसी फिल्म की वैश्विक लोकप्रियता हमेशा जापान के बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी नहीं होती। वहां दर्शकों की पसंद और स्थानीय बाजार की अलग मांग के कारण विदेशी फिल्मों को अपनी पकड़ बनाने में समय लग सकता है।
Read More
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

