HomeBreaking Newsअमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन, 6 हैंड ग्रेनेड और 12...

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपियों को दबोचा, पंजाब में धमाके की साजिश नाकाम!

Amritsar Counter Intelligence Action: पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अवैध हथियार और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इसारे पर काम कर रहे थे।

ISI-BKI लिंक की जांच

पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और विदेश में एक्टिव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के ऑपरेटिव का समर्थन था। आरोपियों का मकसद पंजाब में हथियार और विस्फोटक पहुंचाकर प्रदेश का माहौल खराब करना और लोगों में दहशत फैलाना था। समय रहते की गई कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

FIR दर्ज

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की जांच कर रही है।

पूरे नेटवर्क की तलाश

पंजाब पुलिस अब इस मॉड्यूल से जुड़े दूसरे सदस्यों, विदेश में बैठे संचालकों और सीमा पार मौजूद आतंकवादी-अपराधिक नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच लगातार जारी है।

Read More:

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने की मां की हत्या, 7 लाख रुपये की सुपारी देकर खूनी खेल को दिया अंजाम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments