HomeBreaking Newsपश्चिम एशिया के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ...

पश्चिम एशिया के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों की हुई बैठक, होर्मुज स्ट्रेट से लेकर तेल-गैस आपूर्ति पर हुआ मंथन

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बुधवार को कई वरिष्ठ मंत्रियों की अहम बैठक हुई। बैठक में होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ऊर्जा आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और भविष्य की रणनीति पर भी बातचीत हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी समेत कई बड़े मंत्री मौजूद रहे।

ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर हुई बातचीत

बैठक में हाल ही में कमर्शियल गैस सिलिंडर और छोटू सिलिंडर की कीमतों में हुई कटौती का भी जिक्र किया गया। इसके अलावा एक निजी तेल कंपनी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाए जाने के बाद आगे उठाए जाने वाले संभावित कदमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति और बाजार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने पर जोर दिया।

CCS बैठक में भी हुई थी समीक्षा

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उनके आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों ने जो काम किए उनकी समीक्षा की गई थी। साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके प्रभाव को देखते हुए आगे की रणनीति पर भी बातचीत की गई थी।

जनता तक पहुंचे सही जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मौजूदा परिस्थितियों का असर नागरिकों पर कम से कम पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने गलत सूचना और अफवाहों को रोकने के साथ जनता तक समय पर और सही तरह से प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने की जरुरत पर भी विशेष जोर दिया। इसके अलावा वैश्विक हालात से प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

LPG आपूर्ति और कालाबाजारी पर सरकार की नजर

बैठक के दौरान मंत्रिमंडल सचिव ने पेट्रोलियम उत्पादों, विशेष रूप से एलएनजी और एलपीजी की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतें फिलहाल सही बनी हुई हैं। साथ ही एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए रोजाना अवैध बिक्री विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

Read More:

Delhi-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, तेज हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत, IMD का येलो अलर्ट जारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments