HomeBreaking News'सुबह के 6 बज रहे, PM मोदी जाग रहे होंगे...' अमेरिकी राजदूत...

‘सुबह के 6 बज रहे, PM मोदी जाग रहे होंगे…’ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक रोचक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान बिना किसी पूर्व तय कार्यक्रम के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात करने की इच्छा जताई थी।

UFC इवेंट के दौरान आया PM मोदी को फोन करने का विचार

US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट में संबोधित करते हुए सर्जियो गोर ने बताया कि अप्रैल 2026 में फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित एक UFC कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे। उसी दौरान उनके मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का विचार आया। सर्जियो गोर के मुताबिक, उन्होंने ट्रंप को बताया कि उस समय भारत में सुबह के करीब छह बजे थे। इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि “मोदी जाग रहे होंगे। वे मेरी तरह हैं, उन्हें ज्यादा नींद नहीं आती।”

‘दोस्ती में हर चीज शेड्यूल के मुताबिक नहीं होती’

सर्जियो गोर ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सच्ची दोस्ती हमेशा तय कार्यक्रमों की मोहताज नहीं होती। उनके अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना करीबी मित्र मानते हैं और दोनों नेताओं के बीच एक अलग तरह का व्यक्तिगत विश्वास और सहजता देखने को मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और भारत से जुड़ी उनकी कई सकारात्मक यादें हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दी जानकारी

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने संबोधन में भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही इस दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकती है।

दिसंबर में फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया मुलाकात जी7 सम्मेलन के दौरान हुई थी। अब दोनों नेताओं की अगली मुलाकात इस वर्ष दिसंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More

न्यूयॉर्क के कपल ने इटली में सिर्फ़ ₹12 लाख में खरीदा दो मंज़िला घर, बोले- ‘वापसी का कोई इरादा नहीं’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments