HomeBreaking Newsएलन-रघुवंशी की तूफानी पारी ने किया गुजरात का हाल बेहाल, KKR ने...

एलन-रघुवंशी की तूफानी पारी ने किया गुजरात का हाल बेहाल, KKR ने GT को 29 रन से हराया, कोलकाता के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

IPL 2026 KKR vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ KKR के 12 मैचों में 11 नंबर हो गए हैं और टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात 13 मैचों में 8 जीत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

फिन एलन ने पलट कर रख दिया मैच

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 44 रन जोड़े। रहाणे 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद फिन एलन ने आक्रामक अंदाज में गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। एलन शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

रघुवंशी-ग्रीन की तूफानी पारी

फिन एलन के आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में नाबाद 108 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं कैमरून ग्रीन ने भी तेजी से रन बटोरते हुए 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। ग्रीन की पारी में 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। गुजरात के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव बनाने में नाकाम नजर आए।

गिल-बटलर की शानदार शुरुआत

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 3 ओवर में 42 रन जोड़ दिए थे। हालांकि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी की गेंद सुदर्शन की बाईं कोहनी पर लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय सुदर्शन 13 गेंदों में 23 रन बना चुके थे। इसके बाद निशांत सिंधु सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

सुदर्शन की पारी ने किया कमाल

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। गिल के आउट होने के बाद साईं सुदर्शन दोबारा मैदान पर लौटे और बटलर के साथ तेजी से रन जुटाए। जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि साईं सुदर्शन 28 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुदर्शन ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

प्लेऑफ हुआ मजेदार

कोलकाता की यह जीत प्लेऑफ की दौड़ को और दिलचस्प बना गई है। KKR को अब बाकी मुकाबलों में जीत की उम्मीद के साथ दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की नजर अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीधे प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर रहेगी।

Read More:

हावड़ा स्टेशन के बाहर आधी रात चला बुलडोजर, JCB से हटाया गया सालों पुराना अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments