HomeBreaking Newsचुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण का किया ऐलान, 19 राज्यों...

चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण का किया ऐलान, 19 राज्यों समेत केन्द्र शासित प्रदेशों में शुरू होगी सत्यापन प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शामिल है, जहां अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि इन तीनों क्षेत्रों में मौसम और हिमपात की स्थिति को देखते हुए बाद में कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा को शामिल किया गया है। इस चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके तहत मतदाताओं से संपर्क कर उनके विवरण की जांच की जाएगी।

पहले दो चरणों में 59 करोड़ मतदाता कवर

चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR के पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया था। इस दौरान करीब 59 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया गया। पूरी प्रक्रिया में 6.3 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी विभिन्न चरणों में शामिल रहे। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 से हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत नौ राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तीसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है, ताकि केवल पात्र नागरिकों के नाम ही सूची में शामिल रहें और अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

Read More

हरिद्वार में नियमों की उड़ी धज्जियां, नॉनवेज डिलीवरी पर रैपिडो से जवाब-तलब

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments