मराठा इतिहास के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए एक बयान ने हाल ही में नया विवाद खड़ा कर दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री(Baba Dhirendra Shastri) जिन्हें आमतौर पर बागेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है ने नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ा एक प्रसंग साझा किया जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।
अपने बयान में शास्त्री ने कहा था कि लगातार युद्धों और संघर्षों के कारण शिवाजी महाराज थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट समर्थ रामदास के चरणों में रखकर उनसे राज्य संभालने का आग्रह किया। इस टिप्पणी को कई लोगों ने ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताते हुए आलोचना की।
रितेश देशमुख ने किया विरोध
इस मुद्दे पर अभिनेता रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि शिवाजी महाराज जैसे पूजनीय व्यक्तित्व के बारे में गलत या भ्रामक बातें कहना अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रयास उनकी महान विरासत को कम नहीं कर सकते।
कोणीतरी येतो आणि आपल्या आराध्य दैवताबद्दल काहीतरी विकृत बरळतो, एक शिवप्रेमी-शिवभक्त म्हणून हे अमान्य आणि संतापजनक आहे.
असले चौकटीत अडकवण्याचे फोल प्रयत्न काळाच्या उदरात गडप होतील. पण सह्याद्रीच्या पर्वतरांगा जशा लाखो वर्ष आधी होत्या तसंच ‘ते’ एकच नाव करोडो वर्ष भविष्यातही राहील.…— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 26, 2026

