उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी की, जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
ब्राह्मण समाज पर दिया बयान
प्रभु परशुराम जी के जयंती के अवसर पर बलिया पहुंचे रवि किशन ने कहा कि आजकल ब्राह्मणों को अपमानित करना एक तरह का ट्रेंड बन गया है। उन्होंने कहा कि “मैं ब्राह्मण हूं और आज के समय में ब्राह्मण को गाली देना आसान समझा जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज देने वाला होता है, लेने वाला नहीं। भिक्षा भी वह आशीर्वाद और मंत्रों के साथ स्वीकार करता है और सम्मान से खुश हो जाता है। साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए थे।
महिला आरक्षण पर विपक्ष पर निशाना
रवि किशन ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने को लेकर कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर तीखा हमला किया। उन्होंने इसे महिलाओं के खिलाफ बड़ा अन्याय बताया और कहा कि देश की महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि देश की लगभग आधी आबादी महिलाएं हैं, जिन्हें संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। परिसीमन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई क्षेत्रों में सीटें बढ़तीं और महिलाओं को राजनीति में ज्यादा अवसर मिलते।
महाकाल के दर्शन भी किए
इससे पहले रवि किशन उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना किया था। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। फिलहाल उनके बयान राजनीति के गलियारों में हलचल तेज है।
Read More

