HomeBreaking News'यार, मेरे पास आ जाओ...', बीवी से विनती करता रहा पति, फिर...

‘यार, मेरे पास आ जाओ…’, बीवी से विनती करता रहा पति, फिर लगा लिया मौत को गले, शादी को हुए थे सिर्फ 4 महीने

Gurugram Suicide Case: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित युवक अपने फ्लैट में मृत पाया गया। सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में रहने वाले 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चार महीने पहले हुई थी शादी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऋषभ मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। करीब चार महीने पहले उन्होंने सोनम गुप्ता से लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे ऋषभ गुरुग्राम में और उनकी पत्नी नौकरी के चलते मुंबई में थीं।

आखिरी बातचीत बनी चर्चा का विषय

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपनी पत्नी से बार-बार उनके पास आने की बात कह रहे थे कि, ‘यार, मेरे पास आ जाओ न’, जिस दौरान दोनों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। यह बातचीत अब जांच का अहम हिस्सा बन गई है।

पत्नी के पहुंचने पर खुला मामला

सूत्रों के मुताबिक, बाद में जब सोनम ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह अगले दिन गुरुग्राम पहुंचीं। फ्लैट अंदर से बंद था और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां ऋषभ मृत अवस्था में मिले।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पारिवारिक स्थिति, मानसिक तनाव और हालिया बातचीत को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिवार में पसरा मातम

इस घटना के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read More:

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में हीटवेव को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, थोड़े दिनों में आसमान से बरसेगी आग…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments