HomeBreaking Newsमाता-पिता कर सकेंगे अपने बच्चों का WhatsApp अकाउंट कंट्रोल, मेटा ने लॉन्च...

माता-पिता कर सकेंगे अपने बच्चों का WhatsApp अकाउंट कंट्रोल, मेटा ने लॉन्च किया ये फीचर

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ‘Parent Managed Account’ नाम का फीचर विकसित कर रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए ऐप को अधिक सुरक्षित बनाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर खासतौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का WhatsApp अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

पैरेंट्स के पास होंगे कई कंट्रोल

इस नए फीचर के जरिए माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल दिए जाएंगे। वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट में रखा जा सकता है और बच्चे को किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। इसका मकसद बच्चों को अनजान लोगों के संपर्क में आने से बचाना और उन्हें सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग का अनुभव देना है।

कुछ फीचर्स पर रहेगा प्रतिबंध

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों के अकाउंट पर WhatsApp के कुछ एडवांस फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें स्टेटस अपडेट, चैनल्स और मेटा AI से जुड़े फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

  • इस तरह कंपनी बच्चों के लिए ऐप का इस्तेमाल सीमित और सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही है।

क्यों जरूरी है यह फीचर?

आज के समय में कम उम्र के बच्चे भी तेजी से स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपयोग करने लगे हैं। ऐसे में उनकी ऑनलाइन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है। WhatsApp का यह कदम माता-पिता को यह भरोसा देने की कोशिश है कि उनके बच्चे ऐप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगी और आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Read More

AGTF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 550 ठिकानों पर छापेमारी, 207 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments