Wednesday, March 4, 2026
Home Breaking News नशे के खिलाफ फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा...

नशे के खिलाफ फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

Advertisement

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Punjab Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है। Faridkot पुलिस ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर नशे की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। डीएसपी तरलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी के दौरान करीब 20 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह रकम नशा तस्करी से जुड़ी हो सकती है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।