Homeमनोरंजनसाउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'Toxic' का टीजर रिलीज, फैंस बोले होगी...

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic’ का टीजर रिलीज, फैंस बोले होगी ब्लॉकबस्टर

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। सुबह 9:35 बजे मेकर्स ने एक्शन से भरपूर टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसके बाद से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “यह जंग पिछली सभी जंगों से अलग है।” इसके बाद यश का किरदार राया एक बेहद हिंसक और बेखौफ अंदाज में नजर आता है। एक्शन सीक्वेंस में वह दुश्मनों से निर्दयता से भिड़ते दिखते हैं। टीजर के आखिर में मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस एंटागोनिस्ट के रूप में नजर आते हैं और कहते हैं, “आई एम होम, डैडी!”, जिससे कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते की झलक मिलती है।

फैंस का रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने इसे ‘रॉकी भाई’ के बाद यश का सबसे दमदार अवतार बताया। कुछ यूजर्स ने इसे कन्नड़ इंडस्ट्री की अगली ब्लॉकबस्टर करार दिया, तो वहीं कई लोगों ने ‘धुरंधर 2’ के लिए इसे कड़ी चुनौती बताया।

अहम किरदार में नजर आएंगे ये कलाकार

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म में रुकमिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं।

Read More

कौन हैं नामग्या सी. खम्पा ? जो भारत की ओर से ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक में हुईं शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments