Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent News2 जुलाई से पांच देशों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ये...

2 जुलाई से पांच देशों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ये रहा पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत घाना से होगी। कोई भारतीय प्रधानमंत्री 30 साल बाद घाना की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी घाना के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। वह घाना की संसद को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी घाना में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

घाना के अलावा पीएम मोदी त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया भी जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे में ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होना भी शामिल है। पीएम मोदी की इस आठ दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होना और इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

PM मोदी के दौरे का शेड्यूल

घाना (2-3 जुलाई): PM मोदी अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत घाना से करेंगे। यह PM मोदी की घाना की पहली यात्रा होगी और 30 वर्षों में किसी भारतीय PM की पहली यात्रा होगी। वह आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा और विकास सहयोग पर चर्चा करने के लिए घाना के राष्ट्रपति से मिलेंगे, साथ ही ECOWAS और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की साझेदारी को मजबूत करेंगे।

त्रिनिदाद और टोबैगो (3-4 जुलाई): PM के रूप में यह उनकी पहली यात्रा होगी। वह राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और PM कमला प्रसाद-बिसेसर से मिलेंगे और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है।

अर्जेंटीना (4-5 जुलाई): PM मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगी।

ब्राजील (5-8 जुलाई): PM मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे। यह उनकी ब्राजील की चौथी यात्रा होगी।

नामीबिया (9 जुलाई): PM मोदी 9 जुलाई को नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे और नामीबिया के पहले राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि देंगे। वह संसद को भी संबोधित कर सकते हैं। यह उनकी नामीबिया की पहली यात्रा होगी। नामीबिया में कई खनिजों के विशाल भंडार हैं। तेंदुए नामीबिया से आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments