Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब कैडर के IPS अधिकारी पराग जैन को नियुक्त किया गया RAW...

पंजाब कैडर के IPS अधिकारी पराग जैन को नियुक्त किया गया RAW का नया चीफ

पंजाब कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को भारत सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी वर्तमान RAW प्रमुख रवि सिन्हा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद मिली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2025 को खत्म हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई, 2025 से दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए RAW के प्रमुख पद पर आसीन होंगे।

पराग जैन अपने करियर में कई संवेदनशील पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख हैं, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और आतंकी ठिकानों पर खुफिया जानकारी एकत्र करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन के दौरान उनके नेतृत्व में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक मिसाइल हमले संभव हो सके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments