Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश का विकास ईमानदारी से...

नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश का विकास ईमानदारी से होता है- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के कानपुर के दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि “ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। जैसे कानपुर में पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है, ऐसी 7 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को हमने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है। आज देश का बड़ा डिफेंस कॉरिडोर यूपी में बन रहा है। एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं।”

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि जो आधारभूत संरचना, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो शहर में होती हैं वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments