Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान के...

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान के कासिम को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है, जो गंगौरा गांव का रहने वाला है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवात के डींग से कासिम को गिरफ्तार किया है।

कासिम पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कासिम 2 बार पाकिस्तान जा चुका है, जहां उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गई थी, वह भारत में रहकर सेना से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारी ISI को भेज रहा था।

कासिम का भाई भी ISI एजेंट था, जो फिलहाल फरार है, पुलिस के मुताबिक कासिम ने दिल्ली-एनसीआर में कुछ लोगों को सिम मुहैया करवाए थे, ताकि उस सिम के जरिए वो PIO यानी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से जुड़ सकें और पाकिस्तान ISI के लिए जासूसी कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments