Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 6...

पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 6 आतंकी गिरफ्तार 

पंजाब के बटाला में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपियों के पास से पिस्तौल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस एक आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी, लेकिन उसने पुलिस की टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि यह आतंकी बटाला में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश कर चुके थे। उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस राज्य में आतंकी नेटवर्क को बेअसर करने और शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments