HomeCurrent Newsपंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

पंजाब में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मुकंदपुर से फगवाड़ा जा रही चौहान मिनी बस बल्लोवाल से सरहाल काजियां टी-प्वाइंट पर पलट गई।

इस घटना के बारे में मुकंदपुर थाने के S.P H.O महेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी बस PB 07 P 2858 मुकंदपुर से बल्लोवाल सरहाल काजियां होते हुए फगवाड़ा जा रही थी। जब यह इस टी-पॉइंट पर पहुंची तो यह पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि बस में ज़्यादातर यात्री महिलाएं थीं। बस में करीब 10 यात्री, कंडक्टर और ड्राइवर थे। ड्राइवर जतिंदर सिंह बस्सी मोरो को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 4 गंभीर रूप से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments