दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की जताई संभावना

ष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में 31 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस साल मार्च में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) सभी बोरवेल के प्रबंधन के लिए एक दिशानिर्देश जारी करेगा जिनमें उन्हें सील करना शामिल होगा। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में केशोपुर मंडी स्थित बोरवेल में गिरकर एक व्यक्ति के मरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया जाएगा।… Continue reading दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे

दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, शव बाहर निकाला गया

दिल्ली जल बोर्ड के एक जलशोधन संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिये लगभग 12 घंटे तक बचाव अभियान चलाये जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति का शव बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है।

व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे बेहद दुख के साथ यह खबर साझा करनी पड़ रही है कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बचाव दल ने मृत पाया है। वह बोरवेल रूम में कैसे घुसा, बोरवेल के अंदर कैसे गिरा- इसकी जांच पुलिस करेगी। मैं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने कई घंटों तक चले बचाव अभियान में व्यक्ति को बचाने का हर संभव प्रयास किया।’’

पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में शनिवार देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र के बोरवेल में एक व्यक्ति गिर गया है। इसके बाद व्यक्ति को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की टीम के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Delhi: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में रविवार यानि आज एक बड़ा हादासा हुआ है। यहां दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के एक बोरवेल में बच्चा गिर गया है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौजूद है।

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई रद्द, 10 मार्च को हो सकती है बैठक

दिल्ली मे आज होने वाली बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रद्द हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अब दस मार्च को बीजेपी CEC की बैठक हो सकती है। इस बैठक में दूसरे लिस्ट के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।

दिल्ली में बिजली बिल पर छूट 2025 तक बढ़ी

दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने X पर इसकी घोषणा की है। लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का ये अहम फैसला माना जा रहा है। बिजली मंत्री अतिशी ने बताया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 2024-25… Continue reading दिल्ली में बिजली बिल पर छूट 2025 तक बढ़ी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने की घोषणा, 2025 तक जारी रहेगी मुफ्त बिजली सब्सिडी

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने गुरुवार को घोषणा की कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने वकीलों, किसानों और 1983 के दंगों के पीड़ितों के लिए शून्य बिजली बिल और सब्सिडी की योजना को 2024-25 तक बढ़ा दिया है। आप नेता और मंत्री आतिशी ने गुरुवार… Continue reading दिल्ली की मंत्री आतिशी ने की घोषणा, 2025 तक जारी रहेगी मुफ्त बिजली सब्सिडी

जब से दिल्ली में आए हैं नए एलजी, गरीबों के तोड़े जा रहे हैं घर: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार 7 मार्च को राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले करीब डेढ़ साल में जब से नए एलजी आए हैं, गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी के मुद्दे पर विधानसभा में काफी विरोध हुआ। दिल्ली के मंत्री ने दावा… Continue reading जब से दिल्ली में आए हैं नए एलजी, गरीबों के तोड़े जा रहे हैं घर: सौरभ भारद्वाज