हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सुक्खू दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से राज्य की दो लोकसभा और विधानसभा की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।