J&K, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और तूफान का अलर्ट, जानिए पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव चल रही है तो कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना, जानिए क्या है ताजा अपडेट

देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 18 से 21 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया

खराब मौसम के कारण शनिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इनमें से नौ उड़ानों को जयपुर, आठ को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और 1-1 को वाराणसी, अमृतसर तथा अहमदाबाद भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि जिन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, उनमें इंडिगो की नौ उड़ानें, एयर इंडिया की आठ उड़ानें और विस्तारा की तीन उड़ानें शामिल हैं।

मार्ग परिवर्तन शाम तीन बजे से साढ़े छह बजे के बीच हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही संभालता है।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह धूप रही और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। 

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। कुछ राज्यों में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण के राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पारा लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य है। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 46 फीसदी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

उत्तर भारत में शुरू हुई Heat Wave, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।