नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले इंटरनेट बंद, 5000 जवान किए गए तैनात 

हरियाणा के नूंह में आज ब्रज मंडल यात्रा निकलेगी। जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पिछले साल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी।

Jul 22, 2024 - 09:41
 1k
नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले इंटरनेट बंद, 5000 जवान किए गए तैनात 
नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले इंटरनेट बंद, 5000 जवान किए गए तैनात 

हरियाणा के नूंह में आज ब्रज मंडल यात्रा निकलेगी। जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। बता दें कि पिछले साल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के कारण इस बार प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। जिसे लेकर इंटरनेट और एसएसएस सेवाओं को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

5000 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा 

आज कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के तैनाती की गई है। यात्रा के दौरान 5,000 पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी। रविवार को पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जिले में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow