Punjab Weather : पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, लोगों को मिली गर्मी से राहत 

Punjab Weather : पंजाब में करीब एक हफ्ते से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई थी। लेकिन एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।

Jul 17, 2024 - 11:27
 14
Punjab Weather : पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, लोगों को मिली गर्मी से राहत 
Punjab Weather : पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, लोगों को मिली गर्मी से राहत 

Punjab Weather : पंजाब में करीब एक हफ्ते से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई थी। लेकिन एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते मंगलवार और आज यानी बुधबार को पंजाब के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली है। 

मंगलवार की बात करें तो लुधियाना, चंडीगढ़, मोहाली, रोपड़ व पटियाला में बारिश हुई। सबसे अधिक 41.6 मिलीमीटर वर्षा चंडीगढ़ में हुई। जबकि पटियाला में 32.5 मिलीमीटर, रोपड़ में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं 

बुधवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। इसके चलते कहीं अच्छी वर्षा हैं, तो कहीं बूंदाबांदी व हल्की वर्षा। हालांकि आज हिमाचल के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, एसएएस नगर व रूपनगर में भारी वर्षा हो सकती हैं। जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने व बूंदाबांदी ही होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow