CM सुक्खू का दिल्ली में कार्यक्रम, 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर करेंगे मंथन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सुक्खू दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से राज्य की दो लोकसभा और विधानसभा की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।

पूर्व MLA ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू ने उनकी छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए।

चंडीगढ़ में हिमाचल कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की अहम बैठक होगी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई नेता शामिल होंगे।

दिल्ली पहुंचे हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी हाईकमान से करेंगे मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आखरी बैठक हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को पेंशन देने की अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत पेंशन देने के लिए बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी की। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जिसके पूरा नहीं होने पर राज्य सरकार की आलोचना हो रही थी।

अयोग्य विधायक राणा ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, कहा जल्द ही देखेंगे इस सरकार का पतन

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए अयोग्य विधायक राजिदर राणा ने कहा कि जल्द ही हम इस सरकार का पतन देखेंगे। अयोग्य कांग्रेस विधायक राजिंदर राणा ने कहा कि जिस तरह से इस राज्य (हिमाचल प्रदेश) के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह के समर्थकों और परिवार के सदस्यों… Continue reading अयोग्य विधायक राणा ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, कहा जल्द ही देखेंगे इस सरकार का पतन

CM सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक

हिमाचल कांग्रेस में जारी तनातनी के बीच आज शिमला में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कई फैसलों को मंजूरी भी दी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस के छह ‘बागी’ विधायक विधानसभाध्यक्ष के समक्ष पेश हुए

राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले कांग्रेस के छह विधायक कारण बताओ नोटिस के जवाब में बुधवार को अपने वकील के साथ विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश हुए और तर्क दिया कि संबंधित सभी दस्तावेज उन्हें मुहैया नहीं कराए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष छह कांग्रेस विधायकों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल जैन ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किलों को केवल नोटिस और मंगलवार शाम को दाखिल याचिका की प्रति दी गई है जबकि अन्य संलग्नक नहीं मुहैया कराये गये।

जैन ने कहा कि नियमों के तहत विधायकों को उन्हें दिए गए नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया जाना चाहिए।

याचिका कांग्रेस के उन छह विधायकों के खिलाफ दाखिल की गई है जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान ‘क्रॉसवोट’ किया था।

जैन ने कहा कि दल-बदल विरोधी कानून के तहत जवाब के लिए सात दिन का समय समेत पांच या छह शर्तें हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि याचिका की प्रति उपलब्ध कराने के बाद भी जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया जाना चाहिए।

जैन ने तर्क दिया कि दल-बदल विरोधी कानून राज्यसभा चुनावों में मतदान पर लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने बार-बार अपने फैसलों में यह स्पष्ट किया है।

जैन ने कहा, ‘‘हम विधानसभा अध्यक्ष से जवाब दाखिल करने के लिए नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के तहत एक सप्ताह का समय देने की मांग करते हैं।’’

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर संकट? राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी क्रॉस वोटिंग के कारण हार गए। क्रांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जबकि, तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया जिस कारण दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले।