Delhi: दिन-दहाड़े बुराड़ी जगतपुर गांव के एक मकान में घुसा तेंदुआ, पांच लोग घायल

दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर दिया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।