पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, धर्मवीर गांधी कांग्रेस में होंगे शामिल- सूत्र

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टियां बदलने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। धर्मबीर गांधी पटियाला से सांसद रहे चुके है।

बता दें कि, साल 2014 में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद धर्मवीर गांधी आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली थी।

वहीं, अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि, आज दिल्ली में धर्मवीर गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। बता दें कि- साल 2014 में धर्मबीर गांधी ने परनीत कौर को हराया था। धर्मवीर गांधी को तीन लाख 65 हजार 671 वोट मिली थे जबकि, परनीत कौर को  तीन लाख 44 हजार 729 वोट मिले थे।