प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काम से आम लोग खुश, आम लोगों का पूरी दुनिया में बढ़ा है मान सम्मान: अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि “लोकसभा चुनाव का नतीजा दीवार पर लिखी हुई इबारत है, कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि आम लोग मोदी को चाहते हैं और देश की प्रगति चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काम से आम लोग खुश हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने आम लोगों… Continue reading प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काम से आम लोग खुश, आम लोगों का पूरी दुनिया में बढ़ा है मान सम्मान: अनिल विज

‘दो शहजादे’ तुष्टिकरण की राजनीति के लिए एक साथ आए हैं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ‘दो शहजादे’ एक साथ आए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘क्या आप ‘दो लड़कों’ की फ्लॉप जोड़ी से विकास की उम्मीद कर सकते हैं।’’

मोदी ने यहां शाहजहांपुर और आसपास के लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति ‘दो शहजादे’ के एक साथ आने का सबसे बड़ा कारण है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव सिर्फ सांसद बनाने और सरकार बनाने भर का नहीं है। यह चुनाव… आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है, और ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार आपका वोट… देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को एक बहुत कड़ा संदेश देने वाला है। आपका वोट ही है जो आतंकवाद को काबू में रखेगा और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा… इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के लिए युवा, गरीब, किसान और नारीशक्ति… ये पहली प्राथमिकता हैं।

मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चार करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं के नाम पर हैं। यही नहीं तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले लखनऊ-कानपुर में आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे। इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम ही नहीं किया, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें।’’

आपको लूटने की कांग्रेस की साजिश के सामने मोदी दीवार बनकर खड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि वह लोगों और उन्हें लूटने की कांग्रेस की योजनाओं के बीच दीवार बनकर खड़े हैं।

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को सरकार के पास जाने से बचाने के लिए विरासत कर को समाप्त कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इससे फायदा उठाने के बाद कांग्रेस अब इसे फिर से देश की जनता पर थोपना चाहती है।

मोदी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ‘विरासत कर’ के जरिए लोगों की उनके पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई आधी से ज्यादा संपत्ति छीन लेगी।

राहुल गांधी ने बुधवार को टिप्पणी की थी कि जो लोग खुद को ‘देशभक्त’ कहते हैं, वे जाति जनगणना के ‘एक्स-रे’ से डरते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्तियों और कीमती सामानों का ‘एक्स-रे’ कराकर उनके आभूषण और छोटी बचत को जब्त करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने जो पाप किए हैं, उनके बारे में कान खोलकर सुनिए। मैं एक दिलचस्प तथ्य सामने रखना चाहता हूं। जब बहन इंदिरा गांधी का निधन हुआ तो एक कानून था जिसके तहत संपत्ति का आधा हिस्सा सरकार को मिलता था। उस समय ऐसी चर्चाएं थीं कि इंदिराजी ने अपनी संपत्ति अपने बेटे राजीव गांधी के नाम करने की वसीयत की हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘सरकार के पास जाने वाले पैसे को बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को खत्म कर दिया।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इस कर को और अधिक मजबूती से लागू करना चाहती है, क्योंकि उसकी चार पीढ़ियों ने उन्हें दी गई संपत्ति का लाभ उठाया है।

उन्होंने धन पुनर्वितरण के मुद्दे पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के ‘शहजादा’ (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) के एक सलाहकार ने अब विरासत कर लगाने का सुझाव दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक भाजपा है, वह ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत और कठिनाइयां सहकर आपने जो धन इकट्ठा किया है, वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर आपसे लूट लिया जाएगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी आपके और कांग्रेस की आपको लूटने की योजना के बीच दीवार बनकर खड़ा है।’’

उन्होंने वंशवाद की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है, जबकि कांग्रेस के लिए उसका अपना परिवार प्रमुख मानदंड है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अपने मुस्लिम वोट बैंक की खातिर एससी/एसटी/ओबीसी और दलितों का आरक्षण छीनना चाहती है।’’

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुएकहा, ‘‘वह लोगों का भविष्य खराब करके धार्मिक तुष्टिकरण के जरिए सत्ता हथियाने पर आमादा है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है जबकि मैं कह रहा हूं कि इस पर पहला हक गरीबों का है।’’ उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि इसने मध्य प्रदेश को देश के अन्य ‘बीमारू’ राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया था।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस ने सशस्त्र बलों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना की अनुमति नहीं दी, लेकिन ‘हमने यह किया’।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कई वर्षों से आदिवासियों और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित करने की साजिश रच रही है। उन्होंने लोगों से सवाल किया,‘‘क्या आप पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीनने वालों का सफाया सुनिश्चित करेंगे?’’

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने कभी सुना है कि किसी को सिर्फ इसलिए मुफ्त राशन नहीं मिल रहा है क्योंकि वह मुस्लिम है?’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब संविधान का मसौदा तैयार किया गया था तब यह तय किया गया था कि देश की एकता और अखंडता के लिए धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘संविधान के मुख्य निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर धार्मिक आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे पिछले दरवाजे से दिया और उनकी पीठ में ‘‘छुरा घोंप’’ दिया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उसने कर्नाटक में कई मुसलमानों को अवैध रूप से ओबीसी सूची में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि इसने रातों-रात उन्हें ओबीसी घोषित करने और उन्हें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में गोपनीय तरीके से आरक्षण देने के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि मुसलमानों को आरक्षण गैरकानूनी और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की यह कार्रवाई पूरे देश के ओबीसी समुदाय के लिए खतरे की घंटी है।’’

सीमा सुरक्षा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमने अपने जवानों से एक के जवाब में दस गोलियां चलाने को कहा है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर किसी भी तरह कुर्सी पाने के लिए तरह-तरह के खेल, खेल रही है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र नौकरियों और शिक्षा में धर्म आधारित आरक्षण की बात करता है और यह मुस्लिम लीग से प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने अभी कहा है कि वह मुसलमानों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेंगे।’’

मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो उसने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में धर्म आधारित कोटा लागू किया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तब अपनी योजना में पूरी तरह सफल नहीं हुई थी, लेकिन वह अब भी वह खेल खेलना चाहती है।’’

अपनी पार्टी के मुरैना लोकसभा सीट के उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’ का नारा लगाया।

मुरैना लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर किया जोरदार हमला, कहा विपक्ष ने एक साल-एक पीएम का बनाया फॉर्मूला

धीरे-धीरे भारत में राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। दूसरे चरण के मतदान में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्षी नेताओं के बीच जमकर वाक युद्ध चल रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी… Continue reading प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर किया जोरदार हमला, कहा विपक्ष ने एक साल-एक पीएम का बनाया फॉर्मूला

चुनाव आयोग ने BJP और कांग्रेस प्रमुखों को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिया नोटिस

चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू कर इसका जिम्मेदार पार्टी अध्यक्षों को ठहराया है।

लोकसभा चुनाव 2024: UP और MP में पीएम मोदी जनसभाएं

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और  उत्तर प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी और एनडीए के लिए ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे पीएम सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में एसएएफ ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार में महा रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने 2004 में धर्म के आधार पर आरक्षण देकर बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।”

कांग्रेस आपके के बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है: सैम पित्रोदा के बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में ‘विरासत कर’ संबंधित सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ‘विरासत कर’ लगाकर लोगों और उनके बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है।

मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कहा था कि देश के मध्यम वर्ग के लोग जो मेहनत करके कमाते हैं उन पर ज्यादा कर लगना चाहिए। इन्होंने सार्वजनिक तौर पर ऐसा कहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब वह इनहेरिटेंस टैक्स (विरासत कर) लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति बनाते हैं, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है-‘‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस ज्यादा कर से मारेगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कर का बोझ लाद देगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस नहीं चाहती कि आम भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। मूल्यों से लेकर संस्कृति तक हमारा देश उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संचय, संवर्धन और संरक्षण में विश्वास करते हैं। आज हमारी प्रकृति और पर्यावरण इन्हीं मूल्यों के कारण सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे माता-पिता, दादा-दादी, अपने हर गहनों को यह सोचकर संभालकर रखते हैं कि पोते-पोतियों को उनकी शादी में पहनाएंगे… मेरे देश के लोग कर्ज लेकर जीवन जीने के शौकीन नहीं हैं। यहां लोग मेहनती हैं और जरूरत के मुताबिक खर्च करते हैं तथा संचय की प्रवृत्ति रखते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के मूलभूत संस्कार पर कड़ा प्रहार करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कल उन्होंने यह बयान इसलिए दिया है क्योंकि उनकी यह सोच बहुत पुरानी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ उनके खेमे (कांग्रेस पार्टी) में तूफान क्यों खड़ा हो गया। जब मैंने कहा कि शहरी नक्सलियों और शहरी माओवादियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है तो लगा कि उन्हें अमेरिका को खुश करने के लिए कुछ कहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मोदी ने आरोप लगाए तो वे संतुलन साधने के लिए दूसरी तरफ जाने का नाटक कर रहे थे। लेकिन वे आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं और आपके बच्चों का अधिकार छीनना चाहते हैं। क्या आप इसे स्वीकार करते हैं? (जिस पर लोगों ने नकारात्मक जवाब दिया)।’’

मोदी ‘विरासत कर’ कानून पर अमेरिका के शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र कर रहे थे।

पित्रोदा ने अमेरिका के ‘विरासत कर’ वाली व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ अमेरिका में विरासत कर लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसमें से केवल 45 फीसदी उसके बच्चों को मिल सकती है। शेष सरकार के पास आ जाती है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जब तक देश में कांग्रेस सत्ता में थी तब तक लोगों का पैसा लूटा जा रहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों का पैसा उन पर खर्च किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस की नजर सिर्फ आपके आरक्षण पर नहीं, बल्कि आपकी कमाई, आपके मकान-दुकान और खेत-खलिहान पर भी है। कांग्रेस के ‘शहजादा’ (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) कहते हैं कि वे देश के हर घर, अलमारी और हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे कराएंगे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ हमारी माताओं-बहनों के पास जो थोड़ी बहुत संपत्ति और आभूषण हैं, कांग्रेस उसकी भी जांच कराएगी। सरगुजा में हमारे आदिवासी आभूषण और मंगलसूत्र पहनते हैं। कांग्रेस आपसे यह सब छीन लेगी और वे कहते हैं कि वे इसे समान रूप से वितरित करेंगे।’’

उन्होंने जनता से पूछा, ‘‘ क्या आप जानते हैं कि वे आपसे इसे ‘लूटने’ के बाद इसे किसे वितरित करेंगे? क्या आप यह पाप करने देंगे?”

इस बीच, सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

पित्रोदा ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर एक व्यक्ति के रूप में मैंने जो कहा, उसे ‘गोदी मीडिया’ ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया ताकि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में जो झूठ फैला रहे हैं, उससे ध्यान भटका सके। प्रधानमंत्री की मंगलसूत्र और सोना छीनने की टिप्पणी बिल्कुल अवास्तविक है।’’

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘ मैंने टीवी पर अपनी सामान्य बातचीत में केवल एक उदाहरण के रूप में अमेरिका में ‘विरासत कर’ का उल्लेख किया था। क्या मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है।’’

पित्रोदा ने कहा, ‘‘ किसने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति छीन ली जाएगी? किसने कहा कि भारत में ऐसा कुछ किया जाना चाहिए? भाजपा और मीडिया दहशत में क्यों है?’’

‘माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी कांग्रेस’- नरेंद्र मोदी

सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि “शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है, उनकी मंशा सिर्फ सत्ता हासिल करना है- CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने नारा था दिया था ‘गरीब हटाओ’ लेकिन वर्षों तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही लेकिन देश से गरीबी कम नहीं हुई है।