बिट्टू ने पंजाब के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘भाजपा पंजाब के विकास और यहां के लोगों के लिए बेहतर विकल्प है’।
बिट्टू ने पंजाब के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘भाजपा पंजाब के विकास और यहां के लोगों के लिए बेहतर विकल्प है’।
लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अहम बैठक हुई। बैठक में शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र को लेकर चर्चा की गई।
18वीं लोकसभा के 4 सदस्यों को चुनने के लिए हिमाचल प्रदेश में 7वें चरण के दौरान 1 जून 2024 को मतदान होगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक फैक्टरी में आग लग जाने के कारण एक करोड़ रुपये मूल्य का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के वक्त फैक्टरी में मौजूद 10 श्रमिकों को किसी तरह इमारत से बाहर निकलने में सफल रहें।
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी ने मंडी से संजय दत्त को जिम्मेदारी दी है। वहीं हमीरपुर से अनीस अहमद और कांगड़ा से धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के यहां एक पहाड़ी से टकराने से 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को हमीरपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर भोटा कस्बे के समीप टियाले दा घाट पर हुई।
कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जिसके साथ ही इस सीट पर उनके और भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच एक बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मिली। उनकी एकजुटता, मेहनत एवं मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर मुझे गर्व है।’’
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।