केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर वार किया। दरअसल एक  जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है।

‘नारी शक्ति PM नरेंद्र मोदी के साथ है’- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज, महिला शक्ति पीएम मोदी और बीजेपी के पीछे खड़ी है, क्योंकि उन्होंने गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए एक-एक पैसा बचाया है।

अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने को लेकर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी स्थापना के समय से ही अपने मूल्यों और प्रतिबद्धताओं पर कायम रही है और बहुमत मिलने के बाद एक के बाद एक अपने वादे पूरे किए हैं।

PM मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा भारत लोकतंत्र के महापर्व को पूरे उत्साह से मना रहा है। वैसे तो देश में नेशनल क्रश बहुत होंगे, लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी है।

BJP का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

हमीरपुर के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’’

उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं इस बार ‘‘शत प्रतिशत’’ वोट डालेंगी।

ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक दूरदर्शी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी पार्टी ने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए हैं, चाहे वह अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना हो, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हो।

उन्होंने बिलासपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना और भारत को दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बनाना है।

उन्होंने ‘अब की बार 400 पार’ का नारा लगाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की स्थानीय बोली में अपील की।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ‘‘बुरे मंसूबों’’ का शिकार न बने और चुनावों में उन्हें खारिज करे क्योंकि भाजपा ही वह दल है जो देश को सभी क्षेत्रों में आगे ले जा सकता है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया है लेकिन इस बार उनके नारे काम नहीं आएंगे।

उन्होंने बिलासपुर जिले में पार्टी बैठकों और स्थापना दिवस समारोहों की एक श्रृंखला के दौरान लोगों से देश को मजबूत बनाने और अपने कल्याण एवं खुशहाली के लिए भाजपा के पीछे एकजुट होने का आह्वान किया।

लोकसभा चुनाव: ‘BJP ने जो कहा वो पूरा किया’- अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश बीजेपी आठ अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबोधित की जाने वाली रैली का आयोजन करके हमीरपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनाव के लिए अभियान शुरू करेगी।

IT क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाएं भारत में नौकरियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा, ”आईटी का मतलब ‘इंडिया टुमॉरो’ है और भारत के लिए कल का लक्ष्य क्या है? लक्ष्य, 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का है।”

कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया। इसके बाद अनुराग ठाकुर उधमपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम को अनुराग… Continue reading कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

J&K में AFSPA की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने आतंकवाद खत्म कर दिया है: अनुराग ठाकुर

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी के लिए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के खिलाफ रही है और उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ का विरोध किया था जो 33% महिला आरक्षण प्रदान करता है।