हिमाचल प्रदेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए किया कार्यकर्ताओं का धन्यवाद 

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ ही कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Jul 19, 2024 - 11:51
 17
हिमाचल प्रदेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए किया कार्यकर्ताओं का धन्यवाद 
हिमाचल प्रदेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए किया कार्यकर्ताओं का धन्यवाद 

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ ही कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने ऊना में हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भी बधाई दी।

पीएम मोदी को भी दी बधाई 

राजीब बिंदल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने, अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार सांसद बनने, सुरेश कश्यप को दूसरी बार सांसद बनने, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को पहली बार सांसद बनने पर बधाई देता हूं। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow