चंडीगढ़ को मिलेगा नया DC, हरियाणा सरकार ने भेजा 3 IAS अधिकारियों के नाम का पैनल

Aug 23, 2024 - 12:03
 50
चंडीगढ़ को मिलेगा नया DC, हरियाणा सरकार ने भेजा 3 IAS अधिकारियों के नाम का पैनल
चंडीगढ़ को मिलेगा नया DC, हरियाणा सरकार ने भेजा 3 IAS अधिकारियों के नाम का पैनल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के आईएएस अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ की चंडीगढ़ में बतौर गृह सचिव नियुक्ति होने के बाद अब हरियाणा सरकार ने अपनी ओर से चंडीगढ़ के नए डीसी को लेकर भी अधिकारियों के नाम का पैनल सरकार को भेज दिया है। सरकार की ओर से भेजे गए 3 आईएएस अधिकारियों के पैनल में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत यादव, अजय कुमार और 2014 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पसंदीदा होने के कारण सरकार ने निशांत यादव के नाम की संस्तुति की है। यादव वर्तमान में गुरुग्राम में डीसी के पद पर कार्यरत हैं।

2 महीने का लगेगा समय

हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ में नए डीसी की नियुक्ति के लिए भेजे गए तीन आईएएस अधिकारियों के नाम के पैनल की फाइल चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से होकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब 2 महीने का समय लगेगा। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ के नए डीसी के नाम को लेकर आदेश जारी हो सकते हैं। फिलहाल जिन तीन अधिकारियों के नाम चंडीगढ़ के डीसी के लिए भेजे गए हैं, वह सभी हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बतौर डीसी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow