हरियाणा के चुनाव में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, भाजपा ने किया डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोजगार और बेरोजगारी दर बड़े मुद्दे हैं। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में करीब डेढ़ लाख युवाओं को योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Aug 23, 2024 - 11:49
 16
हरियाणा के चुनाव में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, भाजपा ने किया डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोजगार और बेरोजगारी दर बड़े मुद्दे हैं। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में करीब डेढ़ लाख युवाओं को योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं, लेकिन सिर्फ सरकारी नौकरियों से राज्य की बेरोजगारी दर को कम करने में मदद नहीं मिल पाई है। प्रदेश में इस समय 37.4 प्रतिशत के साथ भारत में सबसे अधिक बेरोजगारी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

भाजपा सरकार में हुई सबसे अधिक भर्तियां 

हरियाणा सरकार सेंटर फार मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी के इन आंकड़ों को मानने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा सरकार की अपनी दलील है। उसका कहना है कि न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में बेरोजगारी दर कभी स्थिर नहीं रहती। यह हर माह घटती-बढ़ती रहती है। पिछली कांग्रेस और इनेलो की सरकारों के कार्यकाल से अगर सरकारी भर्तियों की तुलना की जाए तो भाजपा ने सबसे अधिक भर्तियां अपनी सरकार में की हैं। तो वहीं भाजपा ने अपने कार्यकाल में डेढ़ लाख सरकारी भर्तियों के अलावा करीब 35 लाख लोगों को रोजगार देने का दावा किया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow