PGI  में डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म, आज से रुटीन में चलेंगी ओपीडी और ओटी सेवाएं 

Aug 23, 2024 - 11:43
Aug 23, 2024 - 13:05
 62
PGI  में डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म, आज से रुटीन में चलेंगी ओपीडी और ओटी सेवाएं 
PGI  में डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म, आज से रुटीन में चलेंगी ओपीडी और ओटी सेवाएं 

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के रोष स्वरूप देश भर में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल में चंडीगढ़ पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त होने पर पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल समाप्त कर पीजीआई के डॉक्टर आज से अपनी नियमित ड्यूटी पर लौट आए हैं। अब पहले की तरह से ही पीजीआई में मरीजों का रजिस्ट्रेशन के अलावा ओपीडी और ओटी जैसे काम भी रुटीन में होंगे।

GHCH 32 में डॉक्टर आज लेंगे फैसला

जीएमसीएच 32 में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। डॉक्टर हड़ताल खत्म करने को लेकर आज कोई फैसला लेंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद मरीजों को हो रही परेशानी के चलते पीजीआई के डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow