हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री तारा बाबा कुटिया में टेका माथा

Aug 1, 2024 - 09:10
 20
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री तारा बाबा कुटिया में टेका माथा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री तारा बाबा कुटिया में टेका माथा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सिरसा जिला के रानिया रोड स्थित श्री तारा बाबा कुटिया का दौरा किया, जहां उन्होंने बाबा जी की समाधि पर पूजा-अर्चना की। 

मुख्यमंत्री ने कुटिया में आयोजित विशेष प्रार्थना में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने संत आश्रम का दौरा किया और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow