CM भगवंत मान ने Jalandhar में फहराया तिरंगा, बोले- आजादी के आंदोलनों में पंजाबियों का रहा है योगदान

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।

Aug 15, 2024 - 09:58
Aug 15, 2024 - 09:59
 25
CM भगवंत मान ने Jalandhar में फहराया तिरंगा, बोले- आजादी के आंदोलनों में पंजाबियों का रहा है योगदान

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव भी मौजूद रहे।

पंजाबियों ने विकास में दिया योगदान

ध्वाजारोहण के बाद सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए हुए आंदोलन में पंजाबियों ने आगे होकर अहम भूमिका निभाई। सीएम मान ने कहा कि आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों ने देश के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।  

जल संकट से जूझ रहा पंजाब 

पंजाब में उभर रहे जल संकट पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा हमें हरित क्रांति भी महंगी पड़ी है, हमारा पानी 600-600 फीट नीचे चला गया, आज पंजाब जल संकट से जूझ रहा है। इससे पानी निकले इसके लिए भी आंदोलन करना होगा। इसमें से निकलने के लिए पानी के लिए भी एक लहर चलानी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी इसके लिए बकायदा काम कर रही है, जिसके लिए पुरानी नहरों, सूए, कस्सियों में पानी लाए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow