पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, प्रताप बाजवा ने उठाया डॉक्टरों की कमी और गैंगस्टर लॉरेंस का मुद्दा

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कई मुद्दे उठाए हैं।

Sep 3, 2024 - 12:28
 19
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, प्रताप बाजवा ने उठाया डॉक्टरों की कमी और  गैंगस्टर लॉरेंस का मुद्दा

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कई मुद्दे उठाए हैं। वहीं, आज पंजाब पुलिस के डी.जी.पी गौरव यादव भी विधानसभा में पेश हो सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के ए.एस.आई. बोहड़ सिंह पर एक गैंगस्टर से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगे है। यह मामला सदन में उठाया गया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. बोहड़ सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने डी.जी.पी. गौरव यादव को तलब किया है। 

प्रताप सिंह बाजवा ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अपील की है कि वह कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों का जायजा लें। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने गैंगस्टर लॉरेंस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे पंजाब को प्रभावित कर रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow