क्रॉकरी शोरूम-गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jul 28, 2024 - 10:41
 18
क्रॉकरी शोरूम-गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख
क्रॉकरी शोरूम-गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में एक क्रॉकरी स्टोर के शोरुम और गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा इलाका धुएं के से भर गया। सूचना पाकर दमकल विभाग गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की छह गाड़ियों ने कुल 30 चक्कर लगाए। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाए जाने तक गोदाम व शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। 

जान पर खेलकर छत पर पहुंचे दमकलकर्मी

शोरूम में पहले फ्लोर तक पहुंचने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं था, जिसके चलते दमकल कर्मियों ने प्लॉट के पीछे बनी फैक्टरी में पीछे की दीवार को क्रेन की मदद से तोड़कर वहां से आग बुझानी शुरू की। गोदाम में ऊपर कहीं भी हवा निकलने की भी जगह नहीं थी, जिस कारण आग लगने वाली जगह तक पानी ही नहीं पहुंच रहा था। दमकल कर्मियों ने जान पर खेलते हुए पड़ोसियों की छत से ऊपर पहुंचकर गोदाम की टीन वाली छत तोड़कर पानी की बौछारें मारनी शुरू कीं। सड़क की ओर से भी शोरूम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। 

इस बीच आग भूमि तल की ओर बढ़ती जा रही थी। ऐसे में शोरूम को खाली करवाना शुरू किया। करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की लगभग 11 बजे एक कॉल आई जिसमें इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 के प्लाट नम्बर 401 स्थित क्रॉकरी शोरूम में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने 15 रोटेशन के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। गनीमत रही की किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow