CM नायब सिंह ने लिया राज्य स्तरीय BC सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, अमित शाह होंगे मुख्यातिथि

Jul 14, 2024 - 12:13
 29
CM नायब सिंह ने लिया राज्य स्तरीय BC सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, अमित शाह होंगे मुख्यातिथि
CM नायब सिंह ने लिया राज्य स्तरीय BC सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, अमित शाह होंगे मुख्यातिथि

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में पहुंचकर 16 जुलाई को होने वाले बीसी सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री ने इस समारोह को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बिजली-पानी तथा पार्किंग से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार के साथ बातचीत की। 

प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर बहुत बड़ा जर्मन टेंट लगाया जा रहा है। यहां पर मुख्य स्टेज के अलावा वीआईपी तथा सांस्कृतिक स्टेज भी बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बसों तथा अन्य वाहनों के आवागमन के संबंध में रूट प्लान की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की इस दिन यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा तथा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के अलावा जिला के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow