अनिल विज ने की कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग, बताई ये बड़ी वजह

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नही हुए उसे (पार्टी) रद्द कर देना चाहिए।

Aug 27, 2024 - 14:47
 18
अनिल विज ने की कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग, बताई ये बड़ी वजह

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नही हुए उसे (पार्टी) रद्द कर देना चाहिए। वही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष कटे हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ इस तरह लड़ते है, जैसे सब्जी मंडी में आढ़ती सब्जियों के लिए मोल भाव करता है"।

कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि ग्रुप

कांग्रेस की केंद्रीय सक्रीनिंग कमेटी की बैठक रद्द किए जाने पर विज ने कहा कि "जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नही हुए, क्या उसे पार्टी स्वीकार किया जा सकता है ? वास्तव में चुनाव आयोग को इनकी मान्यता रद्द करनी चाहिए और उनका सिंबल सीज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है बल्कि ये तो ग्रुप है कही बापू बेटा है, कहीं सुरजेवाला है तो कहीं शैलजा है, जो आपस में लड़ रहे है। ठीक उसी तरह जिस तरह सब्जी मंडी में आढ़ती बाजार में सब्जियों का मोल भाव करते है।

खत्म हो चुकी क्षेत्रीय पार्टियां

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव में गठबन्धन का ऐलान किया है जिसको लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "इन चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो चुकी है, मुकाबला सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्य पार्टियों यानि दो पार्टियों के बीच है। अब यहां कोई भी किसी के साथ गठबन्धन करे, इनका कोई महत्व नहीं है। चुनाव हों रहे है खेलना तो सभी ने है जैसे भी खेलें"।

अकेले लड़ेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन नहीं करने पर विज ने कहा कि "हम भी कहां कर रहे है, हम तो चुनाव अकेले लड़ रहे हैं"।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow