हरियाणा में मजबूत हुई AAP, पूर्व मंत्री की बेटी पार्टी में हुई शामिल

Jul 14, 2024 - 12:18
 29
हरियाणा में मजबूत हुई AAP, पूर्व मंत्री की बेटी पार्टी में हुई शामिल
हरियाणा में मजबूत हुई AAP, पूर्व मंत्री की बेटी पार्टी में हुई शामिल
हरियाणा में मजबूत हुई AAP, पूर्व मंत्री की बेटी पार्टी में हुई शामिल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की ओर से दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी को हरियाणा में मजबूती मिली है। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। 

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। विधानसभा चुनावों से कुछ महीनों पहले गीता चौधरी के पार्टी में जुड़ने से AAP को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को अच्छी बढ़त मिलने के आसार होंगे। 

चार साल तक रहे मंत्री

बता दें कि चौधरी शेर सिंह हरियाणा की भजनलाल सरकार में 1977-81 तक कैबिनेट मंत्री रहे, जिसमें उन्होंने रेवेन्यू, आबकारी और कराधान तथा वन विभाग जैसे अहम विभागों में अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा 1991 में साढौरा विधानसभा से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव  मैदान में उतरकर चुनाव जीता। 

अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित

गीता चौधरी ने इस मौके पर कहा कि वो अरविन्द केजरीवाल की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। दिल्ली और पंजाब में वो पार्टी की नीतियों को देख चुकी हैं और वो महसूस करती हैं कि हरियाणा में बहुत सी कमियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। इसलिए अपने पिता चौधरी शेर सिंह के सपने को पूरा करने के लिए अब वो आम आदमी पार्टी से जुड़ रही हैं। 

सुशील गुप्ता ने किया स्वागत

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि गीता चौधरी पढ़ी लिखी युवा होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं और राजनीति में भी अच्छी समझ और रूचि रखती हैं। गीता ने अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी जॉइन करने का निर्णय लिया है। हम इनका बहुत-बहुत स्वागत करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow