दिल्ली मेट्रो पर 'बाज की नजर', इन 32 स्टेशनों पर होगी अंडरकवर पुलिस की तैनाती 

दिल्ली मेट्रो में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनज़र, दिल्ली पुलिस ने एक नया और असरदार कदम उठाया है। हाल ही में, दिल्ली पुलिस ने 190 मेट्रो स्टेशनों का डेटा विश्लेषण किया, जिसमें से 32 स्टेशनों को हाई क्राइम रेट के आधार पर चुना गया है।

Sep 16, 2024 - 15:55
 13
 दिल्ली मेट्रो पर 'बाज की नजर', इन 32 स्टेशनों पर होगी अंडरकवर पुलिस की तैनाती 

दिल्ली मेट्रो में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनज़र, दिल्ली पुलिस ने एक नया और असरदार कदम उठाया है। हाल ही में, दिल्ली पुलिस ने 190 मेट्रो स्टेशनों का डेटा विश्लेषण किया, जिसमें से 32 स्टेशनों को हाई क्राइम रेट के आधार पर चुना गया है। और अब इन 32 मेट्रो स्टेशनों पर 'अंडरकवर' पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

अपराधिक गतिविधियों पर लगेगी रोक

इस 32 मेट्रो स्टेशनों की बात करें तो, फिलहाल राजीव चौक, कश्मीरी गेट, आनंदविहार और विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अंडरकवर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इनमें से 16 मेट्रो स्टेशनों पर महिला पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य यात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है और अंडरकवर पुलिस यात्रियों की भीड़ में घुल-मिल कर अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए काम करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow