Hurun India Rich List 2024 : ये हैं लुधियाना के सबसे अमीर व्यक्ति, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

हर इंसान की कामयाबी के पीछे संघर्ष ज़रूर होता है। पंजाब के उद्योगपति राजिंदर गुप्ता भी इन्हीं लोगों में से एक है, जिन्हें सफलता बेहद मुश्किलों के बाद मिली।

Sep 16, 2024 - 15:49
 85
Hurun India Rich List 2024 : ये हैं लुधियाना के सबसे अमीर व्यक्ति, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Hurun India Rich List 2024 : हर इंसान की कामयाबी के पीछे संघर्ष ज़रूर होता है। पंजाब के उद्योगपति राजिंदर गुप्ता भी इन्हीं लोगों में से एक है, जिन्हें सफलता बेहद मुश्किलों के बाद मिली। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता पंजाब के लुधियाना में सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं। जब भारत लिब्रलाइजेशन के दौर में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा था तब एक युवा पद्म श्री राजिंदर गुप्ता ने पंजाब की उपजाऊ भूमि पर उद्योग के पहले बीज बोए। 

1985 में की अभिषेक इंडस्ट्रीज की स्थापना 

साल 1985 में गुप्ता ने खाद निर्माता कंपनी अभिषेक इंडस्ट्रीज की स्थापना की। छह साल बाद 1991 में उन्होंने एक अन्य कंपनी के साथ मिलकर कताई मिल खोली और अपने कारोबार का विस्तार किया। ट्राइडेंट जहां घरेलू वस्त्रों, कागज और रसायनों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है, वहीं तौलिए, डुवेट और फिटेड चादरें भी बनाता है। 1996 में गुप्ता अपनी कंपनी को चंडीगढ़ ले गए। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर करीब 13,280 करोड़ रुपये है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow