कैसी है Elon Musk की सिक्योरिटी? बाथरूम तक साथ जाते हैं गार्डस

Elon Musk हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वे अपनी सुरक्षा पर किए गए खर्च को लेकर खबरों में आ रहे है। एलन मस्क को पिछले साल में 5 बार आतंकी हमले की धमकी मिली है। जिसकी वजह से वे सिक्योरिटी पर काफी फोकस कर रहे हैं।

Sep 16, 2024 - 15:59
 19
कैसी है Elon Musk की सिक्योरिटी? बाथरूम तक साथ जाते हैं गार्डस

Elon Musk हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वे अपनी सुरक्षा पर किए गए खर्च को लेकर खबरों में आ रहे है। एलन मस्क को पिछले साल में 5 बार आतंकी हमले की धमकी मिली है। जिसकी वजह से वे सिक्योरिटी पर काफी फोकस कर रहे हैं। अगर उनकी पर्सनल सिक्योरिटी की बात करें तो मस्क के साथ हमेशा 20 बॉडीगार्ड चलते हैं और वे उन्हें कवर देते हैं। उनकी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में उनका नाम 'वॉयेजर' दिया गया है यानी उन्हें कोड वर्ड में 'वॉयेजर' कहा जाता है। 

सिक्योरिटी पर लगाते हैं लाखों डॉलर

एलन मस्क की सिक्योरिटी सर्विस एक तरह से मिनी सीक्रेट सर्विस की तरह काम करती है। उनकी सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि जब वे बाथरूम भी जाते हैं तो कुछ गार्ड्स उनके साथ हमेशा रहते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स और बिजेनस स्टैंडर्ड में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सिक्योरिटी पर मोटा पैसा खर्च करते हैं। उन्होंने 2016 में एक महीने में ही अपनी सुरक्षा पर 1,63,000 डॉलर करीब 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बाद साल 2023 में उनकी सिक्यं कंपनी ने सुरक्षा का 24 लाख डॉलर करीब 20 करोड़ रुपये का बिल भेजा था। फिर 2024 फरवरी में इसमें 5 लाख डॉलर का इजाफा हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow