World Bank ने किया भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान में इजाफा, कहा - तेजी से हो रहा विकास

World Bank ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान में इजाफा कर 7% कर दिया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह भारतीय इकोनॉमी की तेज रफ्तार है, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.2% रही थी।

Sep 4, 2024 - 12:02
 23
World Bank ने किया भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान में इजाफा, कहा - तेजी से हो रहा विकास

World Bank  ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान में इजाफा कर 7% कर दिया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह भारतीय इकोनॉमी की तेज रफ्तार है, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.2% रही थी। वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कौमे ने भारत की अर्थव्यवस्था की इस मजबूती पर भरोसा जताया है। वर्ल्ड बैंक के साथ साथ IMF ने भी भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है। 

RBI ने जताया इतना अनुमान 

वहीं, RBI ने भी भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा है, जो विश्व बैंक के अनुमान से थोड़ा ज्यादा है। इससे पता चलता है, कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छे रास्ते पर है और उम्मीदों पर खरी उतर रही है। आपको बता दें, GDP यानी ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट, इकोनॉमी की सेहत का सबसे पॉपुलर इंडिकेटर है। ये एक निश्चित समय में देश के अंदर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं की कुल वैल्यू को दर्शाता है। फिलहाल भारत में, प्राइवेट सेक्टर का 32% योगदान है जबकि सरकारी खर्च का 11% है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow