करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं में होंगे जनसंवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतों का होगा निवारण

Jul 14, 2024 - 12:24
 15
करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं में होंगे जनसंवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतों का होगा निवारण
करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं में होंगे जनसंवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतों का होगा निवारण
करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं में होंगे जनसंवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतों का होगा निवारण

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के घरौंडा विधानसभा के बस्ताड़ा गांव में स्थित आरपीआईआईटी कॉलेज के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें सुन उनका निवारण किया। 

इस दौरान उन्होंने लगभग 200 शिकायतें सुनी। दो फरियादियों की सैलरी की शिकायत पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को विजिलेंस जांच करवाने के आदेश दिए।

इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि वे अपनी लोकसभा की सभी विधानसभाओं में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे तौर पर रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं का हल किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना के तहत हर गरीब पात्र व्यक्ति को मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अनेकों योजनाओं के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार पात्र लोगों को घर बैठे ही निरंतर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। 

उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालयों में आमजन की शिकायतों को पूरी प्राथमिकता के साथ सुने और उनका निवारण करें।

हरियाणा में अपराधियों के लिए नहीं कोई जगह

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीती रात तीन बदमाशों के एनकाउंटर पर बोलते हुए कहा कि यह पुलिस का बड़ा ही सराहनीय कार्य है। 

किसी भी अपराधी को पुलिस प्रशासन या सरकार प्रदेश में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। 

जनता को घर बैठे मिल रहा लाभ

इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए जो ऐतिहासिक फैसले लिए गए और अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उनका सीधा लाभ आज प्रदेश की जनता को घर बैठे मिल रहा है। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow