दिल्ली की तिहाड़ जेल में झड़प, चार कैदी घायल

दिल्ली की तिहाड़ जेल की कारा संख्या-3 के अंदर बुधवार सुबह आपस में भिड़ने से चार कैदी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग गिरोह के कैदियों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया।

अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। सीएम भगवंत सिंह मान को तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से आज मुलाकात का समय दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का 4.5 किग्रा वजन घटा, भाजपा उनकी सेहत को खतरे में डाल रही: आतिशी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप… Continue reading गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का 4.5 किग्रा वजन घटा, भाजपा उनकी सेहत को खतरे में डाल रही: आतिशी