गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी ने विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और पार्टी के संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
गुरदासपुर में AAP की ‘विकास क्रांति रैली’, CM मान ने किया संबोधित

गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी ने विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और पार्टी के संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
पंजाब में किसानों को मान सरकार ने बड़ी राहत दी है। पंजाब में गन्ने के रेट में प्रति क्विंटल ग्यारह रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सीएम मान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर पूरे राज्य के किसानों को बधाई भी दी।
पंजाब सरकार का मिशन रोजगार जारी है इस कड़ी में चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीएम भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने से पहले सीएम मान ने कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं से संवाद किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा का शुभारंभ 27 नवंबर को होगा। पंजाब सरकार की इस योजना के तहत देशभर के सभी धार्मिक स्थलों की लोगों को यात्रा कराई जाएगी। सरकार की इस योजना के तहत करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने शुगर मिल मालिकों के साथ अहम बैठक की। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर शुगर मिल मालिकों के साथ हुई बैठक में गन्ने के दाम बढ़ने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान शुगर मिल मालिकों के साथ अहम बैठक करेंगे। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर शुगर मिल मालिकों के साथ के साथ ये बैठक होगी।
28 नवंबर से पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत
पंजाब में व्यापारियों के लिए ओटीएस (OTS) यानि वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू हो गई है। इस योजना के लागू होने से व्यापारियों के सामने आ रही तमाम तरह की दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद है।
पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ सरकार बड़ा अभियान चला रही है। इस कड़ी में कल यानि गुरुवार को लुधियाना में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रैली को सीएम भगवंत सिंह मान हरी झंडी दिखाएंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने बाल दिवस के मौके पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार बच्चों के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बच्चों की कला को निखारने और बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, प्रयास सच्चे मन से जारी है निश्चित ही परिणाम भी बेहतरीन आ रहे है।