पंजाब में AAP का ‘मिशन 13-0’, CM भगवंत सिंह मान करेंगे कैंपेन की शुरूआत

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी के ‘मिशन 13-0’ की शुरूआत करेंगे। इसके लिए सीएम मान आज सभी तेरह उम्मीदवारों के साथ कैंपेन को लॉन्च करेंगे। इस कैंपेन के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान के तेज किया जाएगा।

देशभर में मनाई जा रही रामनवमी, CM भगवंत सिंह मान ने दी शुभकामनाएं

रामनवमी के पावन पर्व पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने देशवासियों को बधाई दी है। भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रभु राम जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। इसके साथ ही देशवासियों और पंजाब की सुख समृद्धि के लिए प्रभु श्रीराम जी से कामना की।

अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। सीएम भगवंत सिंह मान को तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से आज मुलाकात का समय दिया गया है।

Chandigarh: CM मान ने खिलाड़ियों को क्लास-वन अफसर के बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को क्लास-वन नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे। सीएम आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई नेता मौजूद रहे।